चाईबासा: अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर डीएलएसए चाईबासा द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
चाईबासा।1 मई: अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) चाईबासा द्वारा श्रमिकों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के दिशा-निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मौहम्मद शाकिर के निर्देश पर 1बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया।