पुपरी: चोरौत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को 4 बजे दिन में चोरौत में काँग्रेस पार्टी कार्यकर्ता ने देश मे महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर चोरौत स्थित अम्बेडकर चौक से जुलूस निकाली गई जो प्रखंड कार्यलय होते हुए निमबारी चौक पहुंची। जहाँ कार्यकर्ताओ ने महंगाई के खिलाफ विरोध जताया।