अरवल: एंटी-रोमियो स्क्वॉड ने अरवल के दो स्कूलों में छात्राओं को सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया
Arwal, Arwal | Apr 30, 2026 एंटी-रोमियो स्क्वॉड पिंक_पेट्रोलिंग अभया ब्रिगेड की टीम ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेहुँआ बिगहा एवं कुबड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा, छेड़खानी रोकथाम एवं महिला सशक्तिकरण पर मार्गदर्शन दिया गया। टीम सदस्यों ने इंटरएक्टिव सत्रों के माध्यम से खतरे पहचानने, हेल्पलाइन नंबरों एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी साझा की।