नहदौरा गांव निवासी कृष्ण कुमार पुत्र गंगा प्रसाद ने थाना कबरई में दी तहरीर में बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ घर का ताला लगाकर अपने मित्र रामेश्वर पाल कि लड़की कि शादी में गया था। तभी अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषणों सहित 7 हजार रुपए की नगदी ले गए। पीड़ित कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।