मुज़फ्फरनगर: छपार में बीती रात को गौकशी कर रहे दो सगे भाइयों से हुई पुलिस मुठभेड़ में दोनों हुए गिरफ्तार
छपार थाने के इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी को सूचना मिली कि ग्राम खानपुर में गोकशी की घटना को अंजाम दिया जाना है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर रोजन्त त्यागी ने आला अफसरों को अवगत कराते हुए अपनी पुलिस टीम को लेकर गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख दोनों बदमाशों ने भी पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग कर बदमाशों की गिरफ़्तार कर लिया।