मुज़फ्फरनगर: रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में दारा सिंह प्रजापति ने कहा समाज पर हुए लाठी चार्ज की सीबीआई करे जांच।
मुजफ्फरनगर की रूड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता कर आज रविवार को राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति ने बताया कि महासभा की ओर से राजनैतिक हिस्सेदारी की मांग को लेकर संकल्प यात्रा निकाली गई थी। जिसमें एक मार्च को साहिबाबाद थाना लिंक रोड पर पुलिस ने यात्रा में शामिल सभी युवाओं पर लाठी चार्ज किया है।