पटना ग्रामीण: छज्जूबाग स्थित नाग मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा के जेवर और वस्त्र की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
बीती रात गांधी मैदान थाना के छज्जूबाग स्थित नाग मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा के जेवर और वस्त्र की चोरी का मामला सामना आया है। वहीं, घटना के बाद मंदिर के पुजारी द्वारा गांधीमैदान में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वहीं, घटना को लेकर टाउन डीएसपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए मामले की पुष्टि की है।