पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने प्रेसवार्ता कर किया दावा, कहा- बिहार से चौंकाने वाला रिजल्ट देंगे
पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने जन विश्वास रैली की सफलता को लेकर राजद कार्यालय में प्रेस वार्ता कर बिहार के लोगों का धन्यवाद दिया है। इस दौरान तेजस्वी ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। तेजस्वी ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन बिहार से चौंकाने वाला रिजल्ट देगा। इस मौके पर उन्होंने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना भी साधा है।