पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा, मरणोपरांत तक रहेंगे सीएम नीतीश कुमार के साथ
जदयू विधायक गोपाल मंडल मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने BJP कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बुरे दिनों से लेकर अच्छे दिनों तक हम उनके साथ रहे हैं और मरणोपरांत तक भी सीएम नीतीश कुमार के साथ रहेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट चौधरी से मिलकर लोकसभा की सीट उनकी फाइनल हो गई है।