जसवंतनगर में युवक की गोली मारकर हत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका
जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम पीपरीपुरा में युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि घटना के प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद से संबंधित होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#जसवंतनगर #इटावा #ब्रेकिंगन्यूज #पुलिस #DPSChannel