चाईबासा। जिले में बढ़ते मलेरिया संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की है। सोमवार को 12 बजे विभाग ने कहा है कि बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द एवं शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं।