मंझनपुर: कौशाम्बी में दर्दनाक सड़क हादसे में अल्टो सवार पांच लोगों की मौत, CM योगी ने जताया शोक
कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे पर गुरुवार की शाम को ककोढ़ा मौर्या ढाबा के पास एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग आपस में रिश्तेदार या परिचित थे। हादसा इतना भीषण था कि अल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही सन्नाटा पसर गया। इस हादसे में सीएम योगी ने शोक जताया है।