कैरो: बकरीद पर्व को लेकर कैरो थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील
बकरीद पर्व को लेकर कैरो थाना क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार शाम लगभग 5 बजे कैरो थाना पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ कुमारी शिला उरांव एवं थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी ने संयुक्त रूप से किया।