देवास नगर: पुलिस कंट्रोल रूम में जिला स्तरीय आसूचना संकलन बैठक आयोजित, मादक पदार्थों पर सख्ती के निर्देश
बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के विक्रय एवं इसके पीछे सक्रिय संगठित गिरोहों की विस्तृत जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए।