सिदो कान्हू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल द्वारा दुमका जिले के विभिन्न गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच और मुफ्त दवा प्रदान की जा रही है। शुक्रवार को सुखजोड़ा गांव में कैंप का आयोजन होगा।