हुलासगंज थाने की पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर पोक्सो एक्ट के एक आरोपित सहित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अरविंद किशोर ने बताया कि नंदन बीघा गांव से पॉक्सो एक्ट के आरोपी बबलू कुमार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया साथ ही। मुर्गांब गांव से उमेश बिंद एवं निर्माणी मठ गांव निवासी सुभाष कुमार को गिरफ्तार किया गया।