जमुई: टेंगहरा गांव स्थित निर्माणाधीन मकान में करंट प्रवाहित कर छोड़ा, करंट की चपेट में आकर दो बालक झुलसे
Jamui, Jamui | Oct 6, 2024 लक्ष्मीपुर प्रखड क्षेत्र अंतर्गत टेंगहरा गांव स्थित एक निर्माणाधीन मकान में करंट प्रवाहित कर छोड़ने की वजह से रविवार की दोपहर बाद 3:30 बजे एक बालक करंट की चपेट में आ गया। छुड़ाने पहुंचा दूसरा बालक भी करंट के झटके से झुलस गया। उंसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा आनन- फानन में दोनों बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।