जमुई: मलयपुर पुलिस ने नरसौता टोला स्थित पीसीसी रोड से तस्कर को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया
Jamui, Jamui | Oct 6, 2024 मलयपुर पुलिस ने नरसौता टोला स्थित पीसीसी रोड से तस्करी करने जा रहे एक तस्कर को 10 लीटर अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।तस्कर की पहचान कोल्हुआ केवाल निवासी रामचंद्र मांझी के रूप में हुई है।वह पिछले काफी समय से अवैध शराब के कारोबार को अंजाम दे रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से प्लस्टिक के गैलन में 10 लीटर शराब के साथ पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया।