दातागंज: दातागंज नगर में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज, ₹3 लाख की बसूली की गई
रविवार को बिजली विभाग और विजिलेंस की टीम ने दातागंज नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया है। बिजली विभाग की बड़ी कार्यवाही करते हुए 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। 3 लाख रूपये बसूली की गई। और नगर में 35 कनेक्शन कटे गए है। ऐसे लोगों पर कार्यवाही की गई है,जिनको कई बार नोटिस दिए गए,लेकिन उन लोगों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।