मेरठ: मेरठ में भाजपा नेता के लेटरपैड की चोरी, हिस्ट्रीशीटर ने लेटरपैड से की झूठी शिकायतें और वसूली का आरोप
Meerut, Meerut | Jun 28, 2025 मेरठ में एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा भाजपा नेता के नाम का दुरूपयोग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता के लेटरपैड से लोगों की झूठी शिकायत कर रहा है। समझौते की आड़ में अवैध वसूली तक की जा रही है। शनिवार को भाजपा नेता ने एसएसपी ऑफिस पर हिस्ट्रीशीटर की शिकायत की है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।