मेरठ: सरकारी स्कूल बंद करने के खिलाफ आम आदमी पार्टी का विरोध, मेरठ में BSA को सौंपा ज्ञापन, RTE के उल्लंघन का आरोप
Meerut, Meerut | Jun 27, 2025 मेरठ में आम आदमी पार्टी ने सरकारी स्कूलों को बंद करने के विरोध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यह ज्ञापन दिया।अंकुश चौधरी ने कहा कि यूपी सरकार स्कूलों को बंद कर गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से वंचित कर रही है।