जमुई: भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षा 5 तक 10 बजे और उससे ऊपर 11 बजे के बाद पढ़ाई पर रोक
Jamui, Jamui | Jun 17, 2026 जमुई जिले में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम नवीन कुमार ने बुधवार शाम 6 बजे के करीब सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10 बजे के बाद तथा कक्षा 5 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 11 बजे के बाद संचालित नहीं होंगी।