खरगोन | ग्राम पंचायत खरगोन के श्मशान घाट में जरूरीसुविधाएं नहीं हैं। न पानी है, न टीन शेड, न लकड़ी और नही अन्य जरूरी साधन। शुक्रवार सुबह से मूसलाधार बारिशहो रही थी। इसी बीच हल्के भैया धाकड़ पिता फूल सिंहधाकड़ का निधन हो गया। परिजन शव लेकर गांव केशमशान घाट पहुंचे, लेकिन वहां की हालत खराब थी।बारिश के कारण अंतिम संस्कार करना संभव नहीं था।