✅ मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हरदा आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
✅ 20 सदस्यीय दल ने कोरकू गदली सुसुन नृत्य से किया स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हरदा आगमन पर अबगांव बायपास छिपानेर रोड़ हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं पुष्पमाला से उनका आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान 20 सदस्यीय दल ने जनजातीय नृत्य कोरकू गदली सुसुन की प्रस्तुति देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री डॉ यादव का स्वागत किया गया।
इस दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, पूर्व विधायक श्री संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, श्री राजेश वर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, नगर पालिका अध्यक्ष टिमरनी श्री देवेन्द्र भारद्वाज, श्री विशाल सिंह बघेल तथा कमिश्नर नर्मदापुरम श्री श्रीकांत बनोठ, आईजी श्री चंद्रशेखर सोलंकी, कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Dr Mohan Yadav
Durgadas Uikey
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #हरदा
1 views | Harda, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026