मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व: ताला ईको सेंटर में पर्यटन व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए हुई बैठक
Manpur, Umaria | Apr 6, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत ताला के ईको सेंटर मे पर्यटन व्यवस्था बेहतर बनाने एवं नियमो का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को लेकर पार्क प्रबंधन द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक मे पर्यटन जोन के एसडीओ रेंजर सहित पर्यटन वाहन मालिक,वाहन चालक एवं गाइड सम्मिलित हुए।बैठक मे पर्यटन क्षेत्र में अनुशासन बनाए रखने सहित अन्य मुद्दो पर विस्तृत चर्चा कर निर्देश दिए गए।