सतबरवा: रबदा पंचायत के ठेमा को आदर्श गांव घोषित करने के बाद भी सुविधाएं शून्य, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
सतबरवा प्रखंड अंतर्गत रबदा पंचायत के ठेमा गांव के ग्रामीणों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। गांव को आदर्श गांव घोषित किए जाने के बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं का बेहद अभाव है। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास की कोई किरण नजर नहीं आ रही है।