राजगढ़: मिट्ठीं रेडू में खेत में काम करते समय चक्कर आने से 66 वर्षीय वृद्ध की मौत, राजगढ़ पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरु
Rajgarh, Churu | Aug 18, 2026 राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मिट्ठी रेडू निवासी 66 वर्षीय धर्म सिंह पुत्र प्रभू राम की खेत में काम करते समय चक्कर आने से आकस्मिक मौत हो गई। घटना की सूचना 18 अगस्त को पुलिस को मिली। घटना की सूचना सब इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश को मिलने पर वे मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे तथा घटना का मौका निरीक्षण कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया।