राऊ: यूट्यूब वीडियो देखकर छात्रों से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच में कई छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई
Rau, Indore | Apr 8, 2025 इंदौर में छात्रों को धोखाधड़ी का शिकार बनाने वाले एक शातिर आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर ठगी के तरीकों को सीखा था। आरोपी अपनी बातों में छात्रों को उलझाकर उन्हें नौकरी लगाने का झांसा देता था और फिर उन्हें एक ग्रुप में जोड़ता था। इसके बाद वह वीडियो रिकॉर्ड करके छात्रों से एक-एक रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहता था।