कोईलवर: बहियारा बालाजी नरसिंह मंदिर में अव्यवस्था, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी, कपाट बंद रहने से बढ़ रही भीड़, वीडियो वायरल
कोईलवर प्रखंड के बहियारा स्थित श्रीबाला जी नरसिंह भगवान मंदिर में अव्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मंदिर खुलने के समय को लेकर स्पष्ट व्यवस्था नहीं होने और दोपहर में लंबे समय तक मंदिर का कपाट बंद रहने से अचानक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमर पड़ती है। वायरल वीडियो बुधवार शाम करीब 7:30 प्राप्त हुआ है।