गोवर्धन: डकैती के बाद अडीग में ट्रांसफार्मर फूंकने से 5 गांवों की बत्ती गुल, किसानों में भारी आक्रोश
गोवर्धन की अडींग चौकी क्षेत्र के राधिका निकुंजधाम कॉलोनी में पिछले दिनों हुई डकैती की वारदात के बाद से पांच गांवों का जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। अज्ञात डकैतों द्वारा दो बिजली ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर उनका तांबा और कीमती सामान लूटने के बाद से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है।