कटनी ग्रामीण: रीठी के ग्रामीण क्षेत्रों में नगाड़े-मृदंग पर गूंजे दिवाली गीत, यादव समाज ने देर रात तक निभाई परंपरा
दीपावली के पावन पर्व पर यादव समाज द्वारा पारंपरिक दिवाली गायन का आयोजन किया गया। इस दौरान नगाड़े और मृदंग की गूंज के बीच देर रात तक दिवाली के पारंपरिक गीत गाए गए। गीत-संगीत की मधुर धुन पर ग्वाल-बाल जमकर थिरकते नजर आए और पूरा माहौल उत्साह एवं उमंग से सराबोर हो गया।