जहानाबाद: बलजोरी बीघा: ननद को कॉल करने से मना करने पर ससुराल वालों ने महिला से की मारपीट
जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के बलजोरी बीघा गांव में मोबाइल कॉल को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ पति व ससुराल वालों ने मारपीट कर दी। बताया जाता है कि ननद का कॉल महिला के मोबाइल पर नहीं आने से पति ने उस पर आरोप लगाया कि उसने जानबूझकर मना किया है। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और मारपीट हुई। घायल महिला को मायके पक्ष के लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए।