जमुई: नवरंग मिठाई दुकान में एक पक्ष ने की तोड़फोड़ व मारपीट, दूसरे पक्ष ने पति-पत्नी को पीटा, वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Feb 7, 2026 एक पक्ष से युवकों के द्वारा नवरंग मिठाई दुकान में जमकर तोड़फोड़ की गई और दुकानदार व कर्मी के साथ मारपीट भी की गई। उसके बाद इसी रंजिश में दूसरे पक्ष द्वारा भी अरुण यादव और उनकी पत्नी गीता देवी की पिटाई कर दी गई और घर में भी तोड़फोड़ की गई। तोड़फोड़ व मारपीट करने की हरकत सीसीटीवी में भी कैद हो गई है, जो शनिवार की सुबह 10:00 बजे सामने आई है।