लालगंज: वार्ड 21 में विकास की रफ्तार धीमी, मूलभूत सुविधाओं का अभाव न आवास योजना का मिला लाभ न जल निकासी का हुआ स्थाई समाधान
लालगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 21 में विकास कार्यों की धीमी गति से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। करीब 2500 की आबादी वाला यह वार्ड टूटी सड़कों, जर्जर नालों, जलजमाव, खराब सफाई व्यवस्था और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित टैक्स भुगतान के बावजूद उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वार्ड में करीब 40 घर न