लखनादौन: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर युवती से दुष्कर्म और धोखा, पुलिस ने मामला दर्ज किया
लखनादौन विकासखंड के लखनादौन शहर की रहने वाली एक युवती के साथ इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद दुष्कर्म और धोखा करने का मामला सामने आया है। दरअसल लखनादौन के ही रहने वाले एक युवक ने युवती के साथ पहले इंस्टाग्राम में दोस्ती की। फिर शादी के नाम पर लगातार दुष्कर्म करता रहा। शिकायत पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है।