चौमूं: चोंमू के NH-52 स्थित सूर्य वाटिका के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हादसे में हुई मौत
Chomu, Jaipur | May 8, 2026 चौमूं के नेशनल हाईवे-52 स्थित सूर्य वाटिका के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान धौलपुर जिले के बाड़ी तहसील, कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव पंजीपुरा निवासी राजेश जाटव पुत्र लाठसाहब जाटव के रूप में हुई है।