खलीलाबाद: तिघरा गांव में 22 वर्षीय विवाहिता का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका
बखिरा थाना क्षेत्र की तिघरा गांव में 22 वर्षीय विवाहिता कुसुम पुत्री राजू उर्फ राजदेव का शनिवार की सुबह घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव। वहीं रविवार की दोपहर 1:00 बजे खलीलाबाद जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस पहुंचे मृतका के भाई जितेंद्र कुमार ने ससुरालयों पर हत्या करने की आशंका जताते हुए आरोप लगाया।शव का हो रहा पोस्टमार्टम।