छठ महापर्व पर खरना प्रसाद हेतु आम की लकड़ी का निःशुल्क वितरण, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे अनु गुप्ता और सोनू गुप्ता
झील तालाब पर हो रहा वितरण, व्रतियों की तैयारियों में सहयोग का सौभाग्य—"छठ आस्था, पवित्रता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक"
मधुपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर खरना के प्रसाद हेतु श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से आम की लकड़ी का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। छठ महापर्व केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, पवित्रता, त्याग और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। इसी भावना के साथ यह प्रयास किया गया है कि छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को उनकी तैयारियों में यथासंभव सहयोग मिल सके। इस पुनीत सेवा कार्य के माध्यम से सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।
आप सभी झील तालाब आकर महाप्रसाद हेतु लकड़ी का वितरण अनु गुप्ता और सोनू गुप्ता के सौजन्य से प्राप्त कर सकते हैं।
#ChhathPuja #Kharna #AamKiLakdi #FreeDistribution #Jhitalab #Madhupur #Deoghar #Jharkhand #ChhathMahaparv #seva