मधेपुरा: सिंहेश्वर से चार वारंटी सहित पांच लोग गिरफ्तार
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों से चार वारंटी सहित पांच व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वर्ष 2020 के अवैध शराब बरामदगी मामले के वारंटी भेलवा निवासी छेदी धरकार को गिरफ्तार किया गया. जबकि वर्ष 2022 में अवैध शराब बरामद मामले में झुग्गी झोपड़ी निवासी अमर धरकार जबकि वर्ष 2023 में शराब के नशे में गिरफ्तार होने के वारंटी सहित अन्य को गिरफ्तार किया.