संडीला: कछौना के गौहानी गांव में छत पर सोते रहे घरवाले, चोरों ने सेंध लगाकर सामान समेट लिया
Sandila, Hardoi | May 19, 2026 हरदोई के कछौना गौहानी गांव में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।गांव निवासी श्रीपाल का परिवार रोजाना की तरह रात को खाना खाकर छत पर गहरी नींद में सो रहा था। परिवार वाले खर्राटे भर रहे थे, और उधर नीचे चोर अपना 'मिशन' अंजाम दे रहे थे। शातिर चोरों ने घर की पक्की दीवार में इतनी खामोशी से सेंध लगाई कि ऊपर सो रहे परिजनों को भनक तक नहीं लगी।