Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

कर्णप्रयाग में बवाल, सिख श्रद्धालुओं ने स्थानीय लोगों पर तलवार से किया जानलेवा हमला चमोली जिले के कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि विवाद के दौरान धारदार हथियारों और तलवारों का इस्तेमाल किया गया, जिसमें चार स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया. तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। ऐसी घटनाएं बहुत निंदनीय है। लाखों लोग यहां चार धाम यात्रा पर आते हैं, यदि कोई विवाद या लड़ाई हो जाएं तो उसमें समझदारी और संयम दिखाये. ऐसे तलवारों से किसी पर भी जानलेवा हमला करना बहुत निंदनीय है। इस घटना से कर्णप्रयाग के लोगों में भारी आक्रोश है। उम्मीद है उत्तराखंड सरकार, प्रशासन इसमें उचित कार्यवाही करेगी

MORE NEWS