मंदिर चोरी के विरोध में पूरा शहर बंद, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन—पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, थाना प्रभारी के व्यवहार को लेकर भी फूटा आक्रोश*
बैतूल जिले के भैंसदेही में एक ही रात पांच मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का अब तक खुलासा नहीं होने से लोगों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर दिखाई दिया। चोरी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को पूरा भैंसदेही शहर बंद रखकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। बंद को व्यापारियों ने भी समर्थन देते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं और कांग्रेस के प्रदर्शन में सहयोग दिया।
Huzur, Bhopal | Aug 18, 2026