उज्जैन: अतिक्रमण हटाने सड़क पर उतरे महापौर मुकेश टटवाल, माइक से मुनादी कर व्यापारियों को दी चेतावनी 🚧📢
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल खुद नगर निगम के वाहन से मैदान में उतरे। उन्होंने कंठाल चौराहा, नई सड़क और इंदौर गेट सहित प्रमुख बाजारों में माइक से मुनादी कर व्यापारियों से दुकानों के बाहर रखा सामान हटाने की अपील की। महापौर ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित सीमा से बाहर सामान रखा गया, तो नगर निगम सख्त जब्ती की कार्रवाई करेगा और जब्त सामान वापस नहीं किया जाएगा।
#UjjainNews #EncroachmentDrive #MayorMukeshTatwal #Simhastha2028 #sitit24news
Ujjain Urban, Ujjain | Jul 13, 2026