मोठ: भसनेह के माधौपुरा में चोरी की वारदातों से दहशत, घर में घुसकर चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर किया हाथ साफ
Moth, Jhansi | Apr 10, 2026 ग्राम भसनेह के माधौपुरा में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अलमारी का लॉक तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और करीब 17 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह घटना का पता चलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है।