कटिहार: मिरचाईबाड़ी के सामुदायिक भवन में विदाई समारोह आयोजित, सेवानिवृत्त जज को दी भावभीनी विदाई
शनिवार की रात 9 बजे सामुदायिक भवन में अधिवक्ताओं की ओर से एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस विदाई समारोह में जिला सत्र न्यायाधीश हेमंत त्रिपाठी को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। सेवानिवृत हुए जज को अधिवक्ताओं के द्वारा बुके देकर, माला पहनाकर और अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।