कटिहार: समाहरणालय में एसपी को आवेदन देने पहुंची महिला, पति और देवर पर लगाए गंभीर आरोप, तलाक की मांग
शनिवार की शाम 4 बजे एक महिला पुलिस अधीक्षक को आवेदन देने पहुंची थी। मामला घरेलू विवाद और दुष्कर्म का था। पीड़ित महिला ने बताया की उनका घर कटिहार है और उनकी शादी पूर्णिया जिले के रहने वाले चंदन गुप्ता के साथ हुई थी। उनके पति शराब पीते हैं और कोई काम धंधा नहीं करते है। इस बीच उनके पति ने अपने छोटे भाई गोविंद गुप्ता के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाला।