भरनो: भरनो में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
Bharno, Gumla | Apr 14, 2026 भरनो प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न संस्थानों में भारतरत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा,सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड के कई शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को याद किया गया।भाजपा मंडल कार्यालय भरनो में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।