Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

बढ़िया कोठी स्कूल में ‘बैग रहित दिवस’ पर विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन #dcchamba #himachal #chamba #bhatiyat #bharmo...

Chamba, Chamba | Apr 25, 2026

MORE NEWS

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित

56 सड़क परियोजनाओं की डीपीआर बनाने के दिए निर्देश

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम 

मिशन मोड से विकास कार्यों में लाएं तेजी– डॉ. राजीव भारद्वाज

चंबा, जून 27

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन आज बचत भवन में किया गया । 
बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
बैठक में विधायक डीएस ठाकुर, डॉ. जनक राज भी उपस्थित रहे । 
डॉ. राजीव भारद्वाज ने जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारियों को मिशन मोड कार्य प्रणाली अपनाकर विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने को कहा । 
डॉ. राजीव भारद्वाज ने लोक निर्माण विभाग के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए 56 सड़क परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करने को कहा। साथ में उन्होंने विकासात्मक कार्यों में तीव्रता लाने के लिए विभागीय अधिकारियों के समन्वित प्रयासों को भी सराहा। 
लोकसभा सांसद ने जिले में विद्युत आपूर्ति नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यान्वित की जा रही आरडीएसएस योजना के अंतर्गत अब तक हुई प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में विद्युत नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण के लिए 90 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कार्य निष्पादन एजेंसी रेल विकास निगम (आरवीएनएल) के अधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित तेजी लाते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डॉ. राजीव भारद्वाज ने चक्की-चंबा- भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मार्ग की वर्तमान स्थिति में सुधार लाने के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग के तहत उच्च मार्ग प्रभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया । 
उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए किसानों को निरंतर जागरूक एवं प्रेरित करने तथा इस पद्धति को अधिक से अधिक अपनाने के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।
बैठक में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय , प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय हेल्थ मिशन, टीवी मुक्त भारत अभियान, संसद निधि, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना सहित अन्य विकास योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं के तहत प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इससे पूर्व लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बैठक में स्वागत किया। बैठक के अंत में उपायुक्त ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए बैठक में लिए गए निर्णयों एवं दिए गए दिशा-निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का विश्वास दिलाया। 
बैठक में गैर सरकारी सदस्य कृष्णा महाजन, मनोज कुमार तथा विभागीय अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उपमंडल अधिकारी नागरिक विकास शर्मा, मनीष सोनी, अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, राजीव ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह, उपनिदेशक उद्यान डॉक्टर प्रमोद शाह, डीडीएम एचआरटीसी सुगल सिंह, जिला विकास अधिकारी तेवेंद्र चनोरिया, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, महेश ठाकुर, गोपाल ठाकुर, कंवर सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। #hilightsfolowers #chamba #himachalpradesh #DC #chamba #post #hilight #SDM #chamba

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित 56 सड़क परियोजनाओं की डीपीआर बनाने के दिए निर्देश प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम मिशन मोड से विकास कार्यों में लाएं तेजी– डॉ. राजीव भारद्वाज चंबा, जून 27 लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन आज बचत भवन में किया गया । बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विधायक डीएस ठाकुर, डॉ. जनक राज भी उपस्थित रहे । डॉ. राजीव भारद्वाज ने जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारियों को मिशन मोड कार्य प्रणाली अपनाकर विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने को कहा । डॉ. राजीव भारद्वाज ने लोक निर्माण विभाग के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए 56 सड़क परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करने को कहा। साथ में उन्होंने विकासात्मक कार्यों में तीव्रता लाने के लिए विभागीय अधिकारियों के समन्वित प्रयासों को भी सराहा। लोकसभा सांसद ने जिले में विद्युत आपूर्ति नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यान्वित की जा रही आरडीएसएस योजना के अंतर्गत अब तक हुई प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में विद्युत नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण के लिए 90 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कार्य निष्पादन एजेंसी रेल विकास निगम (आरवीएनएल) के अधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित तेजी लाते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। डॉ. राजीव भारद्वाज ने चक्की-चंबा- भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मार्ग की वर्तमान स्थिति में सुधार लाने के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग के तहत उच्च मार्ग प्रभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया । उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए किसानों को निरंतर जागरूक एवं प्रेरित करने तथा इस पद्धति को अधिक से अधिक अपनाने के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय , प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय हेल्थ मिशन, टीवी मुक्त भारत अभियान, संसद निधि, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना सहित अन्य विकास योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं के तहत प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। इससे पूर्व लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बैठक में स्वागत किया। बैठक के अंत में उपायुक्त ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए बैठक में लिए गए निर्णयों एवं दिए गए दिशा-निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का विश्वास दिलाया। बैठक में गैर सरकारी सदस्य कृष्णा महाजन, मनोज कुमार तथा विभागीय अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उपमंडल अधिकारी नागरिक विकास शर्मा, मनीष सोनी, अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, राजीव ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह, उपनिदेशक उद्यान डॉक्टर प्रमोद शाह, डीडीएम एचआरटीसी सुगल सिंह, जिला विकास अधिकारी तेवेंद्र चनोरिया, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, महेश ठाकुर, गोपाल ठाकुर, कंवर सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। #hilightsfolowers #chamba #himachalpradesh #DC #chamba #post #hilight #SDM #chamba

Chamba, Chamba | Jun 27, 2026

चंबा कांग्रेस में जीत की खुशी, मैहला ब्लॉक में बीडीसी चुनाव में कांग्रेस की जीत!

चंबा कांग्रेस में जीत की खुशी, मैहला ब्लॉक में बीडीसी चुनाव में कांग्रेस की जीत!

Chamba, Chamba | Jun 27, 2026

■हमीरपुर : एमएसएमई दिवस पर कार्यक्रम, उद्यमियों को योजनाओं और उद्योगों के महत्व की दी जानकारी

■हमीरपुर : एमएसएमई दिवस पर कार्यक्रम, उद्यमियों को योजनाओं और उद्योगों के महत्व की दी जानकारी

Chamba, Chamba | Jun 27, 2026

बढ़िया कोठी स्कूल में ‘बैग रहित दिवस’ पर विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन #dcchamba #himachal #chamba #bhatiyat #bharmo... - Chamba News