कोरांव: सलैया खुर्द में कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में शोक
खीरी थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द गांव में गुरुवार को एक युवक का शव उसके कमरे के अंदर मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार सलैया खुर्द निवासी लालमणि जो मंगला प्रसाद आदिवासी के पुत्र हैं ने जानकारी दी कि उनके 23 वर्षीय बेटे अवनीश कुमार ने घर में कमरे अंदर फांसी लगा ली।