लक्सर ब्लॉक सभागार में आयोजित आपदा प्रबंधन की समीक्षा मे बैठक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दर्जाधारी कैबिनेट मंत्री डॉ. विनय रूहेला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की...
बैठक में दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक में लक्सर और खानपुर क्षेत्र के प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने अतिवृष्टि और बाढ़ से हुए नुकसान के मुद्दे उठाए। विशेष रूप से गंगा और सोलानी नदी के टूटे तटबंधों का मामला जोर-शोर से उठा। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने कुआं खेड़ा नदी से आई बाढ़ से फसलों और कृषि भूमि को हुए नुकसान का मुद्दा रखा। इसके अलावा दोनों क्षेत्रों में बाढ़ से टूटी सड़कों और जलभराव की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। डॉ. रूहेला ने सभी मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर तटबंधों की मरम्मत, निर्माण कार्य और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
#लक्सर #आपदा_प्रबंधन #डॉ_विनय_रोहिला #बाढ़_प्रभावित_क्षेत्र #उत्तराखंड_न्यूज़ #TNITheNetworkNewsIndia